अयोध्या, जून 13 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्री योग दिवस- 2025 के मद्देनजर कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर सामूहिक सूर्य नमस्कार योग का पूर्वाभ्यास किया गया। गुरूवार को विवि के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सामने प्रात: सात बजे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में महापौर, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी सहित लगभग 200 लोग शामिल हुए। इस मौके पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि योग के माध्यम से हम परम चेतना से जुड़ते हैं। योग से जीवन का वास्तविक दर्शन होता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया को योग भारत ने दिया है। योग उत्सव नहीं एक नित्यक्रिया से जुड़ी जीवनचर्या है। उन्होंने अपील किया कि सभी नित्य समय निकालकर योग को दिनचर्या का अंग बनाएं। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.