फिरोजाबाद, जनवरी 15 -- थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। वह इटावा का रहने वाला था। किसी ट्रेन दिल्ली का रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जनपद इटावा थाना भरथना के नगला तार समथर निवासी विशाल 26 वर्ष पुत्र राम आसरे सूरजपुर नोएडा स्थित डेंसो कंपनी में काम करता था। वह बुधवार की रात किसी ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। नीम खेड़िया के समीप वह किसी प्रकार ट्रेन से गिर पड़ा। उसकी मौके पर मौत हो गई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया। पता चलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। शव को देख वह रोने लगे। मृतक के भाई ने बताया कि विशाल की शादी 11 महीने पहले ही हुईं थी। वह 30 दिसंबर को घर आया था। उसके नौ दिन पहले ही लड़का हुआ था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.