फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- शिकोहाबाद को बंदरो के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका का अभियान जारी है। सोमवारको करीब पांच दर्जन बंदरो को पकड़ लिया गया। टीम ने सभी बंदरो को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। नगर क्षेत्र में विगत कई वर्षों से बंदरो की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हो गई है। जिसके कारण बंदरो का आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर क्षेत्र ही नही, आसपास के गांव तक बंदरो का आतंक बढ़ गया है। बंदर लोगों पर हमलाकर लहूलुहान कर रहे हैं। कई बार तो लोग बंदरो के हमले से बचने के लिए छत से नीचे गिर चुके हैं। बढ़ते हुए बंदरो के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका ने बंदरो को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। सोमवार को नगर पालिका की टीम ने बंदर पकड़ने वालों की मदद से प्रोफेसर कॉलोनी में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 58 बंदरो को पकड़ लिया। बरसात के दौरान अभियान को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.