फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 54 किमी पर सड़क हादसे में घायल महिला का शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में इलाज किया गया। इमरजेंसी वार्ड में बिजली गुल होने के कारण अंधेरा होने के बाद घायल महिला को टॉर्च की रोशनी से इलाज किया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सीमा देवी निवासी गांव नवलिया की गढ़ी ताजगंज आगरा अपने बेटे दीपक के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होते हुए नसीरपुर के गांव रजौरा में अपनी मां को देखने के लिए बाइक से आ रही थीं। जब बाइक माइल स्टोन 54 के पास पहुंची थी कि अचानक से बाइक सवार का बाइक से संतुलन खो गया। जिससे बाइक सवार महिला, उसका बेटा एक्सप्रेस वे पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.