दुमका, जनवरी 9 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू का उत्खनन व परिवहन थम नहीं रहा है। बालू माफिया प्रशासन के साथ आंख मिचोली कर भारी मात्रा में बालू का उत्खनन व परिवहन कई माह से कर रहे हैं। बता दें शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा गुप्त सूचना पर जमरुपानी के समीप एक बंद पड़े पत्थर खदान कार्यालय के बगल झाड़ी के बीच जमा की गई बालू लोड कर सरसडंगाल होते हुए रामपुरहाट पश्चिम बंगाल जा रही हाईवा गाड़ी सं डब्लुबी 45,7161 को जब्त की है। थाना प्रभारी ने बताया उक्त मामले की जांच पड़ताल कर अवैध बालू उत्खनन व परिवहन के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए खनन विभाग से पत्राचार की गई है। बता दे शिकारीपाड़ा में भी इन दिनों ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से बालू का उत्खनन व परिवहन दिन के उजाले मे खुलेआम की जारी है। जबकि स...