कन्नौज, जनवरी 29 -- तिर्वा। ठठिया थाना क्षेत्र में बीती रात एक नीलगाय की हत्या की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खेतों में नीलगाय का शव बरामद होने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में पांच लोगों के नाम सामने आने के बाद थाना पुलिस को लिखित शिकायत के बाद इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बुधवार की देर रात वन विभाग के लोगों को ग्रामीणों ने वन रोज का शिकार कर उसकी हत्या किए जाने की सूचना दी थी। वन विभाग की टीम बिहारीपुर मौजा सुरसी गांव पहुंची। यहां खेतों में एक वनरोज का शव कटी हुई अवस्था में बरामद हुआ। वन विभाग की टीम ने मृत नीलगाय के शव कब्जे में लेकर कड़ेरा पट्टी पौधशाला भिजवा दिया। इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा ग्रामीणों से पूछताछ में टीम को पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.