लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- पसगवां/उचौलिया(लखीमपुर), संवाददाता। होली की खुशियों के बीच उचौलिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। अवैध शिकार के लिए बिछाए गए तारों के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव कमलापुर गंगासिंह में गुरुवार की रात ये घटना हुई। शिकारियों ने जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से कटिया डालकर जाल बिछाए थे। जब गांव के कई गांवों के लोग होली के लिए लकड़ी लेने जंगल की ओर जा रहे थे, तभी 28 वर्षीय राघवेंद्र कुशवाहा पुत्र जयपाल करंट की चपेट में आ गए। बिजली का तेज झटका लगने से मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ मौजूद सचिन पुत्र मुंशी गंभीर रूप से झुलस गया, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां में भर्ती कराया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.