कौशाम्बी, मई 31 -- कुबरी घाट के पांटून पुल के समीप शनिवार को 30 किलो का कछुआ शिकारियों के कटिया में फंस गया। जानकारी होने पर समाजसेवी विनय पांडेय भागकर पहुंचे। कछुआ को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर वन रेंजर भी पहुंचे। कछुआ का इलाज कराकर उसको दोबारा गंगा में छोड़ दिया गया है। शनिवार को घाट किनारे काम करने वाले लोगों ने समाज सेवी व डाल्फिन मित्र विनय पांडेय को सूचना दी कि पांटून पुल की रस्सी के समीप शिकारियों के कटिया में भारी भरकम कछुआ फंस गया। जानकारी होते ही वह भागकर पहुंचे। बोट से रस्सा तक पहुंचे। किसी तरह कछुआ को बाहर निकाला गया। इसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग के रेंजर निखिलेश चौरसिया को दी गई। वह टीम के साथ पहुंचे। अमित निषाद ने कछुआ के शरीर में लगे पांच नुकीली कटिया को बाहर निकाला। इसके बाद कछुआ का इलाज किया गया। करीब एक घंटे बाद...