बगहा, फरवरी 9 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव से एक महिला का अपहरण कर लिया गया है।घटना 5 फरवरी की है।मामले में महिला के पति ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें रामनगर थाने के नौगांवा गांव निवासी अलाउद्दीन मिया व मनुआपुल थाना बेतिया के तुनिया गांव निवासी कलमसुन ख़ातून को आरोपित किया गया है।आरोप है कि घटना की रात्रि में करीब 3 बजे उसकी पत्नी गायब हो गयी। खोजबीन के बाद भी उसका अता पता नही चल सका।आरोपित अलाउद्दीन उसके घर आता जाता है।एफआईआर में उसने बताया है कि अलाउद्दीन ने अपनी महिला साथी के साथ मिलकर उसकी पत्नी का अपहरण किया है।उसने बताया है कि उसकी पत्नी के साथ आरोपित घर मे रखे 50 हजार रुपए नगद व आभूषण भी साथ ले गए हैं।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.