मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- गोपी वाला निवासी युवती का ससुराल वालों ने उत्पीड़न किया तो उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर दी। उसी रंजिश में ससुराल वालों ने उसके मायके पहुंचकर जानलेवा हमला बोल दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपी वाला निवासी हसनैन अली की बेटी गुलशाना का निकाह थाना डिलारी के गांव हाजी नगला तिगरी निवासी अलाउद्दीन पुत्र शब्बीर के साथ 20 मार्च 2021 को हुआ था। ससुराल वाले गुलशन पर आए दिन जुल्म करने लगे तो उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस कार्रवाई से चिढ़कर ससुराल वालों ने मारपीट कर गुलशाना को घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में रहने लगी। पति अलाउद्दीन, ससुर शब्बीर, सास महशर जहां, देवर जुल्फिकार गोपी वाला पहुंचे और गाली गलौज के बाद दुपट्टे से विवाहिता का गला घोटने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.