सिमडेगा, फरवरी 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। मौके पर एसपी ने प्रत्येक नागरिकों की समस्या एवं शिकायत को गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित लोगों से एक एक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही समस्या का तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया। जनता दरबार में सलडेगा निवासी सुमन रानी, टभाडीह निवासी मालती देवी, पुलिस क्लब निवासी मिन्टु देवी, ठेठईटांगर रानीकुदर निवासी ओम प्रकाश प्रसाद सहित कई लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। सभी ने अपनी निजी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा। एसपी ने भी मामलों को गंभीरता से लेते हुए कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू की। जबकि कुछ मामलों को ज...