बुलंदशहर, फरवरी 6 -- एक सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर को मनचले ने परेशान कर दिया। पीड़िता शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो वहां शिकायत का समाधान करने की बजाय एक पुलिसकर्मी ही उसके पीछे पड़ गया। पीड़िता को लगातार कॉल और मैसेज कर मिलने एवं शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार दोपहर को नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता युवती अपने परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची। यहां पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर बताया कि वह सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर डांस के वीडियो बनाती है। एक युवक द्वारा उसकी वीडियो को कॉपी कर पोस्ट किया जाता है और उसके वीडियो पर गाली-गलौच की जाती है। पीड़िता के अनुसार युवक की हरकतों से परेशान होकर वह बीते दिनों नगर कोतवाली पहुंची थी। नगर कोतवाली में एक पुलिसक...