सोनभद्र, फरवरी 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद सोनभद्र पुलिस ने जन शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में माह जनवरी में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद को कुल 125 अंकों में से 125 अंक प्राप्त हुए, जो उत्कृष्ट कार्यशैली और प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम है। शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारियों की तरफ से समय-समय पर शिकायतों की समीक्षा की गई तथा निस्तारण में आ रही कमियों को दूर करते हुए प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया गया। आईजीआरएस प्रकोष्ठ में नियुक्त पुलिसकर्मियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ समाधान सुनिश्चित हो सका। उल्लेखनीय है कि जनपद के 21 थानों ने भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.