फतेहपुर, मई 18 -- खागा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में महिला फरियादियों के समूह ने अपने ही गांव के एक शिकायतकर्ता को झूठी शिकायत करने के आरोप में दबोच लिया। शोरगुल सुन पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने दोनों पक्षों को तुरन्त तहसील सभागार से बाहर कर दिया। यहां कुल 250 शिकायतें आईं, जिनमें 12 का तुरन्त समाधान हुआ। गुल्हरियनपर मजरे कूरा निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र चन्द्रभूषण ने गांव में तालाबी एवं खलिहानी भूमि पर कब्जा की शिकायत की थी। शनिवार को भी वह इसी की शिकायत लेकर आया था। तभी गांव की महिलाएं अपना पक्ष सामने रखने आई थीं कि शिकायतकर्ता झूठी शिकायत कर रहा है। सुनीता, विमला, गीता, अनीता देवी, संतोषी, कलावती व प्रेमा आदि ने दावा किया कि हम लोगों के मकान दशकों पुराने हैं। महिलाओं ने सुरेन्द्र को शिकायत वाली लाइन में देखा तो बाहर खींच लिया और हंगामा करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.