संभल, जनवरी 11 -- जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी और तेज कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत मिलने के महज तीन घंटे के भीतर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने हैबतपुर गांव में श्मशान और नवीन पर्ती की करीब 20 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। प्रशासन की सख्ती देख कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ट्रैक्टर-हैरो चलवाकर बोई गई आलू की फसल हटवा दी गई। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी अरविंद कुमार ने शनिवार सुबह समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया था कि गांव की श्मशान भूमि और नवीन पर्ती की जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से खेती कर रहे हैं। मामले की गंभीरता देख नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और भारी पुलिस बल दोपहर में ही गांव पहुंच गया। टीम न...