हरिद्वार, फरवरी 23 -- डीएम मयूर दीक्षित ने जनशिकायतों के निपटारे को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने सोमवार को अफसरों से कहा कि कोई भी फरियादी एक ही समस्या लेकर दोबारा जनसुनवाई में न पहुंचे। यदि ऐसा पाया गया तो अफसर दो दिन में समाधान करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। जिला कार्यालय सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में 78 शिकायतें दर्ज की गईं और 42 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें जिम्मेदार विभागों को भेजी गईं। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, बिजली-पानी, राशन, अतिक्रमण, पंचायतीराज और शिक्षा विभाग से जुड़ीं समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। डीएम ने कहा कि जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण जरूरी है, वहां आपसी समन्वय के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस बैठक में सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ आरके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.