गुड़गांव, जून 21 -- सोहना, संवाददाता। सोहना के भोंडसी स्थित स्नेह विहार कॉलोनी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपनी बेटी की पिटाई की शिकायत करने गई एक महिला को उसके पड़ोसियों ने ही बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान महिला बेहोश हो गई और आरोपियों ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्नेह विहार कॉलोनी में रहने वाली मेनका ने स्थानीय पुलिस को बताया कि उनकी 8 वर्षीय बेटी भोंडसी के जिस स्कूल में पढ़ती है, उसी स्कूल में उनके पड़ोस में रहने वाला 5 वर्षीय लड़का भी पढ़ता है। मेनका के अनुसार, पड़ोसी का बेटा उनकी बेटी को स्कूल में कई बार पीट चुका था। इसी बात की शिकायत करने के लिए मेनका गुरुवार को अपने पड़ोसी के घर पहुंची थीं। मेनका ने बताया कि उन्होंने अपने पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.