कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर तहसील के अंतर्गत मर्चेंट चेंबर हॉल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 153 शिकायतें दर्ज हुईं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 17 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को त्वरित राहत दी गई। शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस के शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस औपचारिकता नहीं है। प्रत्येक शिकायत का ऐसा निस्तारण हो कि फरियादी संतुष्ट हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों की समीक्षा वे स्वयं करेंगे और लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। नौबस्ता निवासी अंश सिंह को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए भटकना नहीं पड़ा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.