बागपत, जनवरी 8 -- बागपत। अधिकारियों के द्वारा शिकायतों का निस्तारण न किए जाने के फरियादियों को विभागों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। 20 शिकायत ऐसी जो लंबे समय से लंबित चल रही है। इनमें सीडीओ से जुड़ी शिकायते अधिक है। शिकायतों का निस्तारण न होने पर कलक्ट्रेट प्रभारी ने विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी किया। इनमें वो शिकायतों है जो लोगों ने विधायक और सांसद से की हुई है। अधिकारियों द्वारा शिकायतों का नहीं किया और निस्तारण कर भी दिया है तो उसकी आख्या कलक्ट्रेट में नहीं दी है। लखनऊ के एक विधायक रामसूरत राजभर की शिकायत भी लंबित चल रही है। शिकायत सीडीओ से जुड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...