ललितपुर, जनवरी 5 -- जनता की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारी मौके पर जाएं और गुणवत्तापरक निस्तारण करके शिकायकर्ता को संतुष्ट करें। पाली तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान यह बात अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव ने कही। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में वर्ष 2026 का पहला सम्पूर्ण समाधान दिवस सभी तहसीलों में आयोजित किया गया, जहां जिले के आला अधिकारियों ने दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर कुछ शिकायतों का निस्तारण भी कराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने तहसील पाली पहुंचकर यहां आये फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारियों ने निस्तारण भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.