अलीगढ़, नवम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कमिश्नरी सभागार में शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में चारों जिलों के अफसरों की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई। मंडलायुक्त ने लोक निर्माण, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा व प्रशासनिक अफसरों को कड़ी चेतावनी दी। उखड़ी सड़कों को लेकर मंडलायुक्त का मूड उखड़ गया। लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अफसर जवाब नहीं दे पाए। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने समीक्षा के दौरान आईजीआरएस शिकायतों को लेकर अफसरों को गंभीर होने के निर्देश दिए। आईजीआरएस के निस्तारण में अलीगढ़ की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। मंडलायुक्त ने उखड़ी और टूटी हुई सड़कों की समुचित मरम्मत न होने पर चिंता व्यक्त की। कहा कि पीटीए मार्ग की हालत अत्यन्त ही खराब है, अब तो बरसात भी नहीं है, मरम्मत की जाए। लोक निर्माण विभाग के अफसर मामले पर जवाब नहीं दे पाए। लोक निर्माण वि...