बागेश्वर, फरवरी 2 -- जनपद में हेलो बागेश्वर हेल्प डेस्क पर दर्ज हो रही शिकायतों के निस्तारण में देरी को लेकर अधिकारी सख्त हो गए हैं। जिला विकास अधिकारी ने वन विभाग, उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड तथा नगर पालिका परिषद को पत्र जारी कर लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हेल्प डेस्क में दर्ज शिकायत के अनुसार स्टेशन रोड में स्थित पीपल के पेड़ की लापिंग को लेकर स्थानीय लोगों ने लगातार शिकायत की। शिकायतकर्ता का कहना है कि पेड़ की भारी टहनियां विद्युत लाइनों और आसपास की दुकानों की ओर झुकी हुई हैं, जिससे किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि ...