पाकुड़, फरवरी 6 -- पाकुड़। सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष में निर्वाचन से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के प्राप्ति, पंजीकरण एवं निष्पादन की व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। सामान्य प्रेक्षक एवं उपायुक्त ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत एवं सूचना का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त ...