मेरठ, अप्रैल 6 -- मेरठ। शनिवार को सदर तहसील में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 37 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र तीन का ही मौके पर समाधान हो सका। जिलाधिकारी ने फारियादियों की शिकायतें सुनी और उनका समय से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। डीएम ने सभी अधिकारियों को समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। फरियादियों ने जिलाधिकारी से कहा कि समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों का निस्तारण कराने में अधिकारी बहुत समय लगाते हैं। फरियादी तहसील में अधिकारियों के चक्कर लगाते रहते हैं। जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों को आश्वासन दिया कि जो भी शिकायत समाधान दिवस में दर्ज करायी जाएगी, उसका अधिकारी समय से निस्तारण कराएंगे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। लापरवाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.