भागलपुर, नवम्बर 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से ई-शिक्षाकोष सेल के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। सेल की शुरुआत दिसंबर के पहले सप्ताह से किया जाएगा। सेल के माध्यम से अब स्कूलों की निगरानी सीधे डीईओ कार्यालय स्तर से की जाएगी। इस समय सेल का अनुश्रवण पटना मुख्यालय से किया जा रहा है। अब जिला स्तर से ही निगरानी में मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी। वहीं सेल के माध्यम से शिकायत दर्ज होगी साथ ही इसका समाधान भी किया जाएगा। मामले पर डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी ने बताया कि सेल का कामकाज ऑनलाइन विधि से किया जाएगा। इस समय स्कूलों में छात्रों के फेशियल रिकॉग्निशन का काम चल रहा है। शिक्षकों के टैब के माध्यम से छात्रों की उपस्थिति दर्ज होगी। इससे छात्रों में कक्षा की उपस्थिति को लेकर जागरूकता बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.