चम्पावत, सितम्बर 8 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद भर से आए ग्रामीणों और नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुई। डीएम ने सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सोमवार को कलक्ट्रेट में जन सुनवाई में जैगॉव जैतोली के मनीष कापड़ी और ग्रामवासियों ने समस्या रखी। खर्ककार्की के कुलदीप सिंह कार्की ने स्कवर निर्माण, ग्राम खटोली के राम सिंह ने अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त होने, दियूरी के अंगद सिंह ने दिव्यांग लड़की की पेंशन चालू करने, बड़पास के ग्रामीणों ने पैदल पुलिया पुनर्निर्माण करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...