रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। धुर्वा निवासी बलवंत नारायण नामक युवक को बेवजह हाजत में बंद कर प्रताड़ित करने के आरोप में अरगोड़ा थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद को जोनल आईजी मनोज कौशिक ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें पुलिस लाइन में योगदान देना है। यह कार्रवाई सिटी एसपी की रिपोर्ट पर की गई है। जानकारी के मुताबिक युवक ने 112 नंबर पर कॉल कर अपहरण की सूचना दी थी। इस पर अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला था। पुलिस को लगा कि शिकायतकर्ता ने फर्जी कॉल किया है। इसके बाद थानेदार सूचना देने वाले को धुर्वा से पकड़कर ले गए। वहां पिटाई की फिर हाजत में बंद कर दिया। रांची आईजी मनोज ने बताया कि जांच में थानेदार की लापरवाही सामने आई है। शिकायतकर्ता को हाजत में बंद करने के साथ थाने में अनियमितता पाई गई। इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.