मुरादाबाद, फरवरी 23 -- रामपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने एक शिकायतकर्ता की शिकायत को निराधार बता कर निस्तारण कर दिया। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह तक मामला पहुंचा तो उन्होंने इस पर रामपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनका स्पष्टीकरण तलब किया है। मंडलायुक्त के नोटिस में लिखा है कि भ्रामक आख्या प्रेषित करना अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों को गुमराह सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करता है। नोटिस के अनुसार, अजहर खान की ओर से बाल विकास परियोजना चमरौआ में तैनात मुख्य सेविका कांति देवी के विरुद्ध शिकायत की गई थी। जिस पर सीडीओ रामपुर की ओर से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जांच डीपीओ धर्मेंद्र कुमार मिश्र को मिली। शिकायतकर्ता ने शिकायत में पोषाहार प्राप्ति एवं वितरण में अनियमितता, ...