लखनऊ, अक्टूबर 5 -- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का शिकागो में प्रवासी भारतीयों ने सम्मान किया। उन्होंने वहां आयोजित उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर शिकागो सम्मान समारोह में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका यह परम सौभाग्य है कि हमने जिस धरती पर जन्म लिया, वह देवभूमि है। उन्होंने प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा यदि उत्तर प्रदेश एक राष्ट्र होता, तो यह विश्व का पांचवां सबसे बड़ा देश बनता। हमें अपनी योग्यता, परिश्रम और ईमानदारी से विश्वभर में भारत का नाम ऊंचा करना है। यही समय है जब हम सबको अपने देश और प्रदेश की प्रगति के लिए सोचने और काम करने की जरूरत है। राजनीतिक क्षेत्र में कहा जाता है कि केंद्र की राजनीति का मार्ग उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। यह प्रदेश न केवल भारतीय राजनीति की दिशा तय करता है, बल्कि देश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.