प्रयागराज, जनवरी 12 -- प्रयागराज। मुंडेरा स्थित धर्मवीर मूर्ति चौराहा पर सोमवार को भाजपा की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस मनाया गया है। इस दौरान सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद धर्म व आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर राष्ट्र का यशगान शिकागो की धर्म सभा में किया था जो हर भारतवासी के लिए गर्व का पल था। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद नौजवानों के आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। देश की युवा पीढ़ी राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. शैलेश पांडेय, प्रमोद मोदी, ऋषि तिवारी, सुनील केसरवानी समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.