संभल, फरवरी 22 -- संभल। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। आपराधिक इतिहास रखने वाले शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर जिलेभर के सभी थानों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी शस्त्र धारकों की सूची तैयार की जाए जिनके खिलाफ किसी भी प्रकार का आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गंभीर धाराओं में दर्ज मामलों को विशेष रूप से चिन्हित किया जा रहा है। सत्यापन के दौरान यह भी देखा जाएगा कि लाइसेंस धारक वर्तमान में किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त तो नहीं है। डीएम कार्यालय भेजा जाएगा रिकॉर्ड जिन शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज पाए जाएंगे, उनका पूरा विवरण और केस रिकॉर्ड डीएम कार्यालय भेजा जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.