बिजनौर, फरवरी 22 -- बिजनौर से चांदपुर जा रही रोडवेज बस में महिला परिचालक से छेड़छाड को लेकर हुए विवाद में चालक- परिचालक के साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। गौरतलब हो कि शुक्रवार को सुबह रोडवेज बस संख्या यूपी23बी-3542 बिजनौर से चांदपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक हेमंत तथा परिचालक रशीदा थी। रामलीला ग्राउंड बिजनौर के पास से बस में पांच युवक सवार हुए थे। आरोप है कि महिला परिचालक रशीदा से छेड़छाड़ को लेकर युवकों का विवाद हो गया था। परिचालक द्वारा समझाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उनके साथ बदतमीजी की थी।चालक हेमंत कुमार द्वारा चांदपुर की चुंगी पर बस रोककर विरोध करने पर आरोपियों ने चालक के साथ भी मारपीट की थी और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर चार युवकों को हिरास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.