देहरादून, जून 19 -- देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 24 जून को वाराणसी (बनारस) में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25 वीं बैठक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी इसमें हिस्सा लेंगे। गुरुवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय की भावना के अनुरूप ऐसे प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जो प्रदेश के समग्र, सतत और संतुलित विकास को नई गति मिल सके। कहा कि बच्चों के पोषण, शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। धामी ने कहा कि बच्चों का भविष्य ही राज्य और देश का भविष्य है, अतः उनके समग्र विकास के मद्देनजर लक्ष्य आधारित योजना बनाई जाए। उन्होंने आईसीडीएस (समेकित बाल विकास योजना), खाद्य सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा खेल विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.