लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ.अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच की ओर से गुरुवार को बुद्ध मंदिर, मार्टिन पुरवा में छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने बहुजन समाज को ज्ञानी, संपन्न और उन्नत बनाने के लिए अपने जीवन का एक-एक क्षण समर्पित कर दिया। उन्होंने समता मूलक समाज की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। छत्रपति शाहू जी महाराज आरक्षण के जनक थे। उन्होंने बहुजन समाज की भागीदारी के लिए पहली बार आरक्षण कानून बनाया। उन्होंने वंचित वर्गों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की और शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया। इस अवसर पर संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.