विकासनगर, अप्रैल 13 -- खत बमटाड़ के मौकाबाग थात गनियात मेला स्थल में शिरगूर महाराज का नया भव्य मंन्दिर बनाया गया है। मंदिर में कलश स्थापित करने से पहले बैसाखी पर्व पर यमुना घाट में शाही स्नान कराया गया। 16 अप्रैल को खत बमटाड के 24 गांवों के ग्रामीण ढोल बाजे के साथ मौकाबाग गनियात मेला धूमधाम से मनाएंगे। मेला स्थल पर मंदिर का निर्माण 24 गांवों के 625 परिवारों ने किया। बैसाखी पर शाही स्नान के बाद मंदिर में कलश स्थापित किया गया। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जून माह में संपन्न होगा। खत के सदर स्याणा मातवर सिंह तोमर ने बताया कि गनियात मेला और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंडित रवि जोशी, बुध सिंह तोमर, इंदर सिंह तोमर, अजब सिंह नेगी, उत्तम चौहान, अतर सिंह, विरेंद्र सिंह, दयाराम चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.