बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। तेउस गांव में चल रहे पांच दिवसीय साईं महोत्सव का समापन बुधवार को शाही स्नान, विशाल भंडारा और रात्रि जागरण के साथ संपन्न हो गया। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। के दौरान रोटरी क्लब द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। पूर्व सिविल सर्जन डा कृष्ण मुरारी प्रसाद, डा. आनंद सहित कई ने अपनी सेवाएं दीं। जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मंगलवार रात्रि में गायक शिवेश मिश्रा के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। साईं मंदिर के संरक्षक रूपेश कुमार, अरुण सिंह, शिव शंकर सिंह व अन्य ने बताया कि महोत्सव में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.