बरेली, फरवरी 7 -- शाही, संवाददाता। गुरुवार रात शाही कस्बे के मोहल्ला आजमनगर निवासी शविस्ता के बंद घर का ताला तोड़कर चोर 25 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। गुरुवार की रात में महिला कस्बे में ही मोहल्ला हसनपुर अपने मायके गई थी। शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने ताला टूटा देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर महिला घर पहुंच गई। शविस्ता ने बताया चोरों ने सोने के कुंडल, चेन, हार, अंगूठी, झुमकी, टीका, चांदी की पायलें, बिछुआ आदि सामान चोरी कर लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मकान के मेन गेट का ताला तोड़ने की घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।। चोर रात तीन बजे ताले तोड़ते फुटेज में दिख रहे हैं। शविस्ता के घर के दरवाजे पर पहले ए...