नई दिल्ली, मार्च 9 -- करीना कपूर और शाहिद कपूर को IIFA के प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट में एक दूसरे के साथ खास मोमेंट्स शेयर करते देखा गया था। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुलाकात की, कुछ देर बातचीत की। दोनों की इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस सालों बाद अपने फेवरेट एक्टर्स को साथ देख खुश हुए, वीडियोज पर कमेंट्स कर इन्हें बेस्ट जोड़ी बताया। अब खुद शाहिद ने करीना के साथ मुलाकात पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा दोनों मिलते रहते हैं। ये सब नार्मल है। IIFA डिजिटल अवार्ड्स के ग्रीन कारपेट पर शाहिद ने करीना के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा, "हमारे लिए इसमें कुछ भी नया नहीं था, आज स्टेज पर मिले और लोग इधर उधर मिलते रहते हैं। लेकिन ये सब हमारे बिल्कुल नार्मल है। अगर लोगों को अच्छा लगा है तो अच्छा है।" कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.