नई दिल्ली, फरवरी 14 -- बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी फिल्म ओ रोमियो को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी कमाई के साथ रिलीज हो गई है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ओ रोमियो में एक्टर्स की दमदार परफॉरमेंस और कहानी को पसंद किया जा रहा है। लेकिन ओपनिंग डे की धीमी रफ्तार से कलेक्शन पर फर्क पड़ गया है। एक्शन फिल्मों के दौर में शाहिद कपूर इस फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से कम कमाई की है। इससे पहले शाहिद कपूर की फिल्मों ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है। जानिए शाहिद कपूर के करियर की इन 5 फिल्मों के ओपनिंग डे की कमाई। शाहिद कपूर के करियर की बेस्ट फिल्मेंशाहिद कपूर की फिल्मोग्राफी पर नजर डालें तो एक्टर ने विवाह, जब वी मेट, पद्मावत और कबीर सिंह जैसी शानदार हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ...