नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- बॉलीवुड एक्टर पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर की इंडस्ट्री में शुरुआत एक चॉकलेट बॉय के तौर पर हुई थी। जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ा उन्होंने अपनी पहचान ड्रामा फिल्मों के जरिए बनाई। साल 2014 में आई शाहिद की फिल्म हैदर में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। अब पंकजल कपूर ने बेटे शाहिद की एक्टिंग की तारीफ की है। उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की तारीफ करते हुए उसका बचाव भी किया। 2019 में रिलीज हुई थी कबीर सिंह शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह साल 2019 में रिलीज हुई थी। रिलीज के वक्त इस फिल्म की जमकर आलोचना हुई थी। फिल्म पर टॉक्सिक मसकैलुनिटी को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे। अब पंकज कपूर ने फिल्म का बचाव किया है।पंकज कपूर ने की बेटे शाहिद की तारीफ द लल्लनटॉप से खास बातचीत में पंकज कपूर ने कबीर सिंह फिल्म की तारीफ की...