नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने आखिरकार वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका इंतजार उनके चाहने वाले पिछले कई दशकों से कर रहे थे। हिंदी सिनेमा के बादशाह को फिल्म 'जवान' के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला है। यह शाहरुख खान के 33 साल लंबे करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है, जो उनके सफर में एक ऐतिहासिक पड़ाव साबित हुआ है।रजत कमल के साथ मिली इतनी नकद राशि दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को यह पुरस्कार प्रदान किया। दोनों कलाकारों को रजत कमल, सर्टिफिकेट के साथ 1-1 लाख रुपये की नकद राशि भी दी गई।गोल्डन माइलस्टोन शाहरुख खान के लिए ये अवॉर्ड सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि उनके करियर का गोल्डन माइलस्टोन है। तीन दशक से...