रामपुर, जनवरी 22 -- सीएचसी की दीवार जल्द ढहाई जाएगी। इसकी बारी भी आ गई है। स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण में दोनों ओर अतिक्रमण बाधा बन रहा था। सामने के दुकानदारों का कहना था कि पहले सरकारी अस्पताल की दीवार तोड़ें, इसके बाद ही वे अपनी दुकानों का हिस्सा छूने देंगे। बुधवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने सीएचसी की दीवार तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बरेली के भमौरा से बिलारी तक स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण चल रहा है। हाईवे का कुछ हिस्सा शाहबाद नगर के भीतर से गुजर रहा है। इसका भी चौड़ीकरण होना है। चौड़ीकरण में दुकानों का हिस्सा और सीएचसी की दीवार बाधा थी। कई इमारतों का आगे का हिस्सा विभाग अतिक्रमण मान रहा है। इसे खुद गिराने के लिए दुकानदारों को कई माह पहले विभाग ने नोटिस जारी किया था। तब दुकानदारों ने भीतर से निर्माण शुरू कर दिया। लेकिन बाहरी हिस्सा नहीं ढहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.