रामपुर, फरवरी 1 -- शाहबाद। रविवार को शाहबाद में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर कार्यक्रम किए गए। जिसमें उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया गया। गांव मोहलिया में परौता गांव निवासी बाबा सुरेंद्र सिंह सौंढी उनके बताए रास्तों को विस्तार से समझाया। सरदार जसवंत सिंह ने जीवन चार दिवस का मेला रे को प्रचारित कर गुरु संगत के समक्ष विचार रखे। इस मौके पर सरदार ध्यान सिंह, रिटायर्ड पोस्टमास्टर विजय सिंह, राशन डीलर शीशराम, भारत सिंह, राजपाल सिंह, भगवानदास, हरिओम, सरदार प्रेम सिंह, उदयवीर सिंह मौजूद रहे। दूसरी ओर गांव धुरियाई में गांववासियों ने संत रविदास की प्रतिमा पर माला व पुष्प अर्पण किए। यहां वीरेंद्र सिंह, भूरे सिंह, प्रथम सिंह, झम्मन सिंह, भारत सिंह, रूपेश कुमार, बंटी कुमार, अमित कुमार, दामन गौतम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...