रामपुर, दिसम्बर 9 -- खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरा सात साल का बच्चा रोटावेटर की चपेट में आ गया। चालक ट्रैक्टर बंद कर पाता, तब तक बच्चे की रोटावेटर से कटकर उसकी मौत हो गई। उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। हादसा देख चालक के सिट्टीपट्टी गुम हो गई। उसने भागकर गांव में बताया। जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्हें शव के टुकड़े मिट्टी से निकालकर इकट्ठा करने पड़े। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा शाहबाद के गांव भगवंतपुर मझरा में हुआ। गांव निवासी कुलवंत लोधी प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने घर के पास में ही खेत बटाई पर लिया था। पड़ोस में रहने वाले ट्रैक्टर चालक से जुताई तय हुई थी। रविवार को वह चालक रोटावेटर लगा ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने जा रहा था तो रास्ते में कुलवंत का बेटा कुमा...