रामपुर, फरवरी 20 -- मंगलवार को नगर में जश्ने रिदा-ए-फजीलत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मदरसा जामिया आयशा सिद्दीका लिलबनात में पढ़ने वाली सात बच्चियों की फाजिला की डिग्री के बाद दस्तारबंदी की गई। साथ ही साथ मदरसे में पढ़ने वाली आठ बच्चियों को नाशरे भी पढ़ाए गए। इस मौके पर मदरसे की बनिया व नाजिमा आलिमा फाजिला मेहविश फातिमा ने खवातीन लिए इस्लामी तालीम पर रोशनी डाली। इस मौके पर गुजरात से आई रुबीना फातिमा ने मौजूद लोगों को लड़कियों की तालीम की अहमियत के बारे में बताया। इस मौके पर उजमा फातिका बरेलवी, पीलीभीत से आई अंजुम फातिमा, रामपुर की गुल फातिमा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.