रामपुर, फरवरी 14 -- प्रदेश सरकार ने मानसिक मंदित गृह सह प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनुदान की दूसरी किस्त जारी कर दी है। प्रदेश के 15 एमआर होम और 4 हॉफ-वे होम समेत कुल 19 संस्थानों को 1 करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। जारी सूची में शाहबाद में संचालित असीम समाज सेवा संस्थान तथा बिलासपुर की मिलन ग्रामीण जन कल्याण समिति (ग्राम गंगा कला) को भी शामिल किया गया है। असीम समाज सेवा संस्थान को कुल 22 लाख 71 हजार 240 रुपये की स्वीकृति दी गई थी। इसमें से पहले चरण में 13 लाख 62 हजार 744 रुपये जारी किए जा चुके थे। अब गुरुवार को दूसरी किस्त के रूप में 9 लाख 8 हजार 496 रुपये की राशि संस्थान के खाते में जारी कर दी गई है। इस धनराशि का उपयोग मानसिक मंदित बच्चों और युवाओं के आवासीय देखभाल, दैनिक जरूरतों, प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.