सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- चांदा, संवाददाता। शाहपुर जंगल में स्थित भगवान भोलेनाथ का अद्भुत स्वंय भू शिवलिंग स्थापित है, जिसके पूजन का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि पर यहां पर हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन कर जलाभिषेक किया। दो दिन पूर्व से ही तैयारियां की गयी थीं। मन्दिर के पुजारी सन्तराम गिरी महराज बताते हैं कि यहा पर दर्शन के बाद मनोकामना पूर्ण होती है। बुधवार को सुबह तीन बजे से ही भक्तो का ताता लगा हुआ था । पुलिस प्रशासन हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी बड़ी ही मुस्तैदी के साथ एतिहासिक पर्व सम्पन्न काराया। वाहनों को जंगल के बाहर ही रोक दिया गया था। जिससे लोगो को दिक्कत नहीं होती है। उपजिलाधिकारी लम्भुआ मंजुल मयंक, नायाब तहसीलदार अभयराज पाल, क्षेत्राधिकारी लम्भुआ अब्दुल सलाम, थानाध्यक्ष चांदा रविन्द्र सिंह के आलावा आधा दर्जन एसआई सहित ब...