अमरोहा, दिसम्बर 3 -- क्षेत्र की एक विवाहिता ने सोमवार को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर रझेड़ा की है। यहां शुभम अग्रवाल का परिवार रहता है। शुभम एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग जॉब करते है। उनकी शादी छह साल पूर्व थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव खाबड़ी निवासी प्रियांशी के साथ हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। सोमवार को सुबह शुभम ड्यूटी पर चले गए। उनकी पत्नी कमरे में बच्चों के साथ थी। घर मे उनके माता पिता भी रहते है। सुबह काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो प्रियांशी का शव फंदे पर लटका हुआ था। जिसे देखकर उनकी चीख नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.