समस्तीपुर, जनवरी 17 -- ताजपुर। प्रखंड के शाहपुर बघौनी पंचायत के वार्ड तीन में चोरों ने स्थानीय निवासी मो. परवेज के बंद घर में ताला तोड़ जेवरात, कीमती कपड़े समेत लाखों के सामानों की चोरी कर ली। गृहस्वामी परदेस कमाने राजस्थान गए हुए थे। ग्रामीणों द्वारा घर में चोरी की सूचना पर गृहस्वामी घर आये तो मामले की जानकारी हुई। इस बाबत जानकारी देते हुए गृहस्वामी ने बताया कि वे जयपुर राजस्थान में रहकर रोजी रोटी कमाते हैं। घर में मां अकेली रहती थी। बीते वर्ष दिसम्बर महीने में गांव आकर मां को भी अपने साथ ले गए। एक माह से घर खाली था। उसमें ताला लगा था। मकान दो मंजिला बना है। दो रोज पूर्व स्थानीय लोगों ने घर में चोरी हो जाने की सूचना दी। घर पहुंचने पर देखा कि भीतर में सारे सामान बिखरे पड़े हैं। कमरे, आलमारी, लॉकर सभी के ताले टूटे हुए थे। चोर नीचे ऊपर के सभी ...