विकासनगर, मार्च 24 -- सहसपुर की शाहपुर-कल्याणपुर ग्राम पंचायत के बाशिंदों को बरसात के मौसम में कीचड़ से सनी सड़क पर आवागमन नहीं करना पड़ेगा। सोमवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने पंचायत के मुख्य मार्ग को इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग बनाने के लिए भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। शाहपुर-कल्याणपुर पंचायत का मुख्य मार्ग बीते कई साल से सुधारीकरण की बाट जोह रहा है। मार्ग पर एक दशक पूर्व बिछी पेंटिंग पूरी तरह से उखड़ चुकी है। डेढ़ किमी लंबे इस मार्ग पर सिर्फ गड्ढों की भरमार है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है। इस बदहाल मार्ग पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। मार्ग का हाल देख ई-रिक्शा, ऑटो चालक भी यहां आने के लिए मना कर देते हैं, जिससे ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पैदल दूरी नापनी पड़ती है। ग्रामीणो की समस्या को देखते हुए राज्य योजना के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.